मेरी ऊँगली पर पड़ा निशान
मुझे कई दिनों तक
याद दिलाएगा कि
मैं एक लोकतंत्र का नागरिक हूँ
जब भी आर टी ओ का बाबू
ड्राइविंग लायसंस के लिए
मांगेगा रूपया, मैं उसको दिखा के कहूँगा कि
नहीं दूंगा क्यूँ कि " मैं हूँ एक जागरूक मतदाता"
मैं दिया है वोट ,
भले ही न मिले मुझे
मेरा लायसेंस.
जब भी नाटक करने
के लिए इजाजत लेने के लिए
मुझे लगाने पड़ेगे थाने के चक्कर या
डालना पड़ेगा किसी पत्रकार की ठोड़ी में हाथ
नहीं डालूँगा
क्यूँ कि " मैं हूँ एक जागरूक मतदाता"
मैं दिया है वोट,
पासपोर्ट बनवाने के लिए रुपये देने की मजबूरी के बाद
भी काटने पड़ेंगे चक्कर कोतवाली के..
तो नहीं काटूँगा
क्यूँ कि " मैं हूँ एक जागरूक मतदाता"
मैं दिया है वोट , मैं
एक लोकतंत्र का नागरिक हूँ
मुझे कई दिनों तक
याद दिलाएगा कि
मैं एक लोकतंत्र का नागरिक हूँ
जब भी आर टी ओ का बाबू
ड्राइविंग लायसंस के लिए
मांगेगा रूपया, मैं उसको दिखा के कहूँगा कि
नहीं दूंगा क्यूँ कि " मैं हूँ एक जागरूक मतदाता"
मैं दिया है वोट ,
भले ही न मिले मुझे
मेरा लायसेंस.
जब भी नाटक करने
के लिए इजाजत लेने के लिए
मुझे लगाने पड़ेगे थाने के चक्कर या
डालना पड़ेगा किसी पत्रकार की ठोड़ी में हाथ
नहीं डालूँगा
क्यूँ कि " मैं हूँ एक जागरूक मतदाता"
मैं दिया है वोट,
पासपोर्ट बनवाने के लिए रुपये देने की मजबूरी के बाद
भी काटने पड़ेंगे चक्कर कोतवाली के..
तो नहीं काटूँगा
क्यूँ कि " मैं हूँ एक जागरूक मतदाता"
मैं दिया है वोट , मैं
एक लोकतंत्र का नागरिक हूँ